फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वीरेंद्र ने मां चिंतपूर्णी के दरबार की दंडवत यात्रा

Fri, 10 May 2024 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू दंडवत यात्रा पूरी करने वाले वीरेंद्र कुमार सम्मानित करते हुए।संवाद
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को अप्पर लोहारा पंचायत के वार्ड पंच वीरेंद्र कुमार ने नया बस स्टैंड से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक दंडवत यात्रा की। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को कांग्रेस पार्टी से टिकट और जीत के लिए मां के दरबार में मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर वीरेंद्र ने मंदिर तक दंडवत यात्रा की और माता रानी के दरबार में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। वहीं, विधायक बबलू ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर वीरेंद्र की यात्रा पूरी होने के बाद माता रानी की फोटो देकर कार्यकर्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर सुलोचना देवी, प्रधान संगीता बाला और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें