बैरी हटली में इमारती लकड़ी को बुझाने के प्रयास में जुटे दमकल कर्मी व लोग। संवाद
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते धुंधला पंचायत के गांव बैरी हटली के मदन कुमार की इमारती लकड़ी में वीरवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिस कारण उनकी इमारती लकड़ी का लगभग 10 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब 10 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया है। अग्निशमन अधिकारी मदन लाल ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम में अग्रणी प्रशामक मंजीत सिंह, गृहरक्षक रणजीत सिंह, गृहरक्षक दीनू राम, गृहरक्षक सुभाष चंद, चालक सुजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि गर्मियां शुरू होते ही लोगों ने जंगलों सहित अपनी घासनियों को जलाना शुरू कर दिया है। इस कारण आग रिहायशी इलाकों में बढ़ने लगी है। संवाद