फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़े वायरल व उल्टी दस्त के मामले

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उल्टी, दस्त और वायरल बुखार के मरीज बढ़ने लगी है। बुधवार को मरीजों से वा? - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में बरसात का मौसम का शबाब पर है और ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी के बाहर रोजाना मरीजों की भीड़ लग रही है। सामान्य ओपीडी में वायरल बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीज रोजाना आ रहे हैं। पीड़ित मरीजों में हर वर्ग और उम्र के मरीज शामिल हैं।
वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में ही रोजाना 50 से 60 मरीज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत को लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिले में वायरल बुखार और उल्टी दस्त के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इन दिनों वायरल बुखार, जुकाम, बदन दर्द, सिर दर्द शरीर में अकड़न और उल्टी दस्त की शिकायत के साथ मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। बरसात में सही खान पान न होना को इसके पीछे एक बड़ी वजह बताया जा रही है। इसके अलावा ऐसे मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखने पर भी स्वास्थ्य विभाग मरीजों के एहतियातन कोविड टेस्ट भी कर रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में आए वायरल के 350 मरीज
क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में करीब 350 मरीज वायरल बुखार से संबंधित अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में चिकित्सक भी मरीजों को बरसात के दिनों में खास तौर पर खानपान का विशेष ध्यान रखने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल के मामले बढ़ जाते हैं। लोग बरसात में बाहरी चीजों को खाने से परहेज करें। बरसात में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। साफ पानी का सेवन करें, बुखार तेज होने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं, तले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। इसके अलावा बिना जांच के दवाई लेने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें