फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईओसीएल टेंडर में अनदेखी पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर से मिलते हुए ओओसी के प्रबंधन के ​खिलाफ ग्रामीण। - फोटो : इंद्रपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
समस्या का समाधान न हुआ तो आईओसीएल टर्मिनल के बाहर करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया को रोककर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। झूडोवाल गांव में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) टर्मिनल में नए ट्रांसपोर्ट टेंडर को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत के प्रधान रामकुमार और उप-प्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण जिला प्रशासन से मिले और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना उनके गांव में स्थापित होने के बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा। पहले से निर्धारित शर्तों के अनुसार स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत कंपनी बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रही है। इससे गांव के युवाओं के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। उप-प्रधान अजय कुमार ने मांग की कि टेंडर प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। पंचायत प्रधान रामकुमार ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है, और यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो ग्रामीण आईओसीएल टर्मिनल के मुख्य द्वार पर धरना देंगे और ईंधन ट्रांसपोर्टेशन को पूरी तरह बाधित कर देंगे। इस मौके पर राम, अजय, जसवीर, रिक्की, अंकुश, विशु, दीपू व विजय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें