स्वास्थ्य शिविर
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम हरोली की तरफ से सुबह 10:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र गुरपलाह में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
पौधरोपण
जसाणा पंचायत में गो सेवा समिति दमोहड़ की तरफ से सुबह 11:00 बजे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
बैठक
बंगाणा सदाशिव फार्मर प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव सोसाइटी बंगाणा की बैठक 11:00 बजे सभा के परिसर में आयोजित होगी।
कथा
सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर टकोली में शिव महापुराण कथा सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक कथा वाचक आचार्य गणेश दत्त शास्त्री करेंगे।
शिविर
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मथेड़ में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कैंप में ओपीडी के साथ विभिन्न टेस्ट भी किए जाएंगे
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. करण सांख्यान, दोपहर में डाॅ. सुरभि शर्मा व रात में डाॅ. चंद्र मल्होत्रा सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल अंब की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. राहुल कतना, सीएचसी दुलैहड़ में डाॅ. अक्षिता, सीएचसी भदसाली में डाॅ. परीनीति शर्मा, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अतुल सेवाएं देंगे।
सीएचसी थानाकलां की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. निवेदिता सुमन स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। वहीं, नागरिक अस्पताल हरोली की आपातकाल ओपीडी में सुबह डॉ. वंदना व रात में डॉ. सागर स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।