फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबोटा पंचायत के विभाजन के समर्थन में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और विभाजन को लेकर गगरेट से तीन पंचायतों ने प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें भंजाल, दियोली और अंबोटा ग्राम पंचायतें शामिल हैं। अंबोटा ग्राम पंचायत विकास खंड गगरेट की सबसे बड़ी पंचायत है। इस पंचायत के विभाजन को लेकर लंबे समय से कोशिशें की जा रही हैं। बड़ी पंचायत होने के कारण लोगों के कार्य बड़ी धीमी गति से होते हैं। इसी वजह से इस पंचायत के विभाजन को गांववासियों का समर्थन मिल रहा है। अंबोटा के तीन महिला मंडलों शिव महिमा मंडल चतेहर, अंबिका महिला मंडल जंदबड़ तथा शिवशक्ति महिला मंडल डब्बाली ने अपना समर्थन पंचायत के विभाजन के लिए दिया है। तीनों मंडलों ने प्रस्ताव पारित कर खंड विकास कार्यालय को भेजा है। ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान नीलम देवी, वार्ड पंच सचिन, स्थानीय निवासी अशोक कुमार, सीताराम, विपिन कुमार, विनोद कुमार तथा आज्ञाराम आदि ने एक बैठक करके अपना समर्थन ग्राम पंचायत अंबोटा के विभाजन को दिया है। कहा कि इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को बल मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें