फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विहिप ने संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत अंब स्थित प्राचीन देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम ने विशेष रूप से शिरकत की और संगठन की आगामी रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम ने अपने संबोधन में विहिप की आगामी योजनाओं, सामाजिक समरसता, धर्मजागरण और समाज सेवा से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान आने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा समाजहित में सतत एवं समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें