फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के व्यापारियों ने दुकानों के आगे कुछ देर के लिए पार्किंग की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त से मिलकर दुकानदारों ने अपनी समस्याएं की साझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में दुकानों के आगे वाहन पार्क करने वालों के चालान किए गए, जिससे दुकानदारों में असंतोष देखा गया। दुकानदारों ने उपायुक्त जतिन लाल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। दुकानदारों ने प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने कहा कि ग्राहक कई बार सामान लेने के लिए अस्थायी रूप से वाहन पार्क करते हैं और चालान होने के डर से अब लोग दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं। शादियों के सीजन में यह समस्या और बढ़ गई है, जब दुकानदारों का मुख्य समय कमाने का होता है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि बेहतर व्यवस्था के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं, क्योंकि शहर में एनएच किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे अपनी दुकानों के अंदर सामान रखें और ग्राहकों के लिए रास्ता खुला रखें, ताकि वे आराम से खरीदारी कर सकें। साथ ही वाहन चालकों से भी अपनी गाड़ियों को सही पार्किंग में रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें