फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 23 अक्तूबर को होगा जेबीटी के 40 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन

Tue, 13 Oct 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा जिला ऊना के जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) के चयनित 40 अभ्यर्थियों की सूची उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, ऊना के कार्यालय में प्राप्त हुई है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में किया जाएगा। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाणपत्रों की एक सत्यापित प्रति सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन



सोमलाल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddeuuna.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे सत्यापन से पहले सूची एवं बायोडाटा फॉर्म का अवलोकन कर लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें