फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 560 छात्रवृत्ति आवेदनों की वेरिफिकेशन लंबित, निदेशालय ने बढ़ाई अंतिम तिथि

Tue, 28 Jan 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अब संस्थान 28 जनवरी तक कर सकेंगे वेरिफिकेशन, निर्देश जारी
विज्ञापन

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 560 आवेदन चल रहे लंबित
निदेशालय ने कहा, वेरिफिकेशन न हुई तो संबंधित अधिकारी चुकाएंगे छात्रवृत्ति राशि

विकास चौधरी

ऊना। छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सख्त रुख अपनाया जा रहा है। कई शिक्षण संस्थानों में इस प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर 560 ऑनलाइन आवेदन की वेरिफिकेशन लंबित है, जबकि इसके लिए 18 जनवरी तक का समय दिया गया था। बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाने के मकसद से निदेशालय ने वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी है।
इसके साथ ही निदेशालय से स्पष्ट कहा कि अगर किसी संस्थान की ओर से वेरिफिकेशन लंबित रहती है तो विद्यार्थी को छात्रवृत्ति की राशि संस्थान प्रमुख या नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) को चुकानी होगी। जानकारी के अनुसार केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के पात्र विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए हर वर्ष आवेदन किए जाते हैं। इसमें उन संस्थानों का अहम रोल होता है, जहां विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उन संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों के आवेदनों की वेरिफिकेशन की जाती है। उसके बाद जिला कार्यालय में वेरिफिकेशन के बाद राज्य स्तर तक आवेदन भेजे जाते हैं। इसके बावजूद कई आवेदनों में त्रुटियां पाई जाती हैं। जिसकी वजह से कई आवेदन रद्द होते हैं। विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने को कहा जाता है। वर्तमान में विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। अब संस्थानों की ओर से आवेदनों की वेरिफिकेशन का कार्य लटका हुआ है। इसे लेकर निदेशालय की ओर से सख्ती दिखाई गई है। संस्थानों को वेरिफिकेशन के लिए 27 जनवरी और जिला कार्यालयों को 28 जनवरी तक का समय दिया गया है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में संस्थान प्रमुख या नोडल अधिकारी, जो भी जिम्मेदार होगा, उसे छात्रवृत्ति की राशि चुकानी होगी।
विज्ञापन

बॉक्स

क्या मिल रहीं खामियां
छात्रवृत्ति के आवेदनों में आधार कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदनों में अपलोड किए जाते हैं। कई आवेदनों में दस्तावेज पूरे अपलोड नहीं किए जाते तो कइयों में बैंक खाता, आधार संख्या और मोबाइल नंबर का आपस में मिलान नहीं होता। इस वजह से हर वर्ष कई आवेदन रद्द होते हैं। हालांकि, इसे लेकर नियमित तौर पर दिशा-निर्देश भी जारी होते हैं।
विज्ञापन


-
कोट्स

एनएसपी पर छात्रवृत्ति के आवेदनों के सत्यापन को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संस्थानों और जिला कार्यालय के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कहीं कोई समस्या आ रही होगी, तो उसका निवारण तत्काल प्रभाव से किया जाएगा।
अनिल कुमार, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें