ऊना। शहर की विभिन्न गलियों और वार्डों में बेतरतीब और अवैध पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वार्डों में बने रास्तों के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से गलियां संकरी हाेती जा रही हैं।
सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब किसी मरीज को लेकर एंबुलेंस को इन गलियों से गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर रास्ता संकरा होने के कारण एंबुलेंस को आगे बढ़ने के लिए वाहन हटने का इंतजार करना पड़ता है।
शहर के कई वार्डों में लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर सड़क के हिस्से को ही पार्किंग बना लिया है। सुबह से शाम तक वाहनों के खड़े रहने से गलियों में आवाजाही प्रभावित रहती है। दोपहिया और छोटे वाहन किसी तरह निकल जाते हैं लेकिन बड़े वाहनों के लिए कई स्थानों पर रास्ता बेहद सीमित हो जाता है।
आपात स्थिति में यही अव्यवस्था बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार इस प्रकार साझा किए।