फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रक खराब होने से शहर में एक घंटे रेंगते रहे वाहन

Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाल बत्ती चौक ऊना के पास ट्रक खराब होने से बुधवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। लाल बत्ती चौक से रोटरी चौक तक करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। उपायुक्त कार्यालय से लाल बत्ती चौक की तरफ जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे पुराने बस अड्डे के पास लाल बत्ती चौक पर एक ट्रक खराब हो गया। जिसके बाद व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते लाल बत्ती चौक से रोटरी चौक तक यातायात बाधित हो गया। हालांकि यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने का प्रयास किया, लेकिन चौक होने के कारण वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। चौक से धर्मशाला और हमीरपुर की तरफ वाहनों की आवाजाही होती है, इससे भी यातायात की गति और धीमी हो गई। वाहन चालकों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक वाहन धीमी गति से आगे बढ़ते रहे।

इस दौरान खराब हुए ट्रक की सड़क पर ही मरम्मत की गई और चौक से हटाया गया। ट्रक हटते ही यातायात व्यवस्था सामान्य होने लगी और शहर में वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि सुबह ट्रक के खराब होने के कारण यातायात बाधित होने की दिक्कत आई थी। ट्रक के हटते ही यातायात सुचारु रूप से चल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें