फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली से पहले सब्जियों के दाम बेकाबू, मटर 200, गोभी 120 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
हरी सब्जियां और फल हुए आम आदमी की पहुंच से बाहर, बिगड़ने लगा घर का बजट
विज्ञापन

15 दिसंबर तक ऐसे ही दाम रहने के आसार
चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली से आ रही मंडियों में सब्जी



संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश में आई आपदा का असर अब फल और सब्जियों पर पड़ने लगा है। प्रदेश की मंडियों में इन दिनों बाहरी राज्यों से सब्जी आने के चलते दामों में काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे दिवाली पर अब उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। हरी सब्जियां और फल आम आदमी की रसोई से दूर होने लगे हैं। सब्जियों और फलों के दामों में 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। गृहिणियों के अनुसार बाजार में दुकानों पर हालात ऐसे हैं कि 50 रुपये से कम किसी भी सब्जी का दाम नहीं है। फल भी 100 रुपये से ऊपर ही हैं। शुक्रवार को ऊना शहर में मटर 200 रुपये, फुल गोभी 120, फ्रांसबीन 130 रुपये, शिमला मिर्च 140 रुपये, भिंडी 80 रुपये, करेला 70 रुपये, गाजर 60 रुपये, बंदगोभी 50 रुपये, जिमिकंद 100 रुपये, मूली 50 रुपये और बैंगन 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिके। प्याज 25 से 30 रुपये, टमाटर 40 रुपये, अदरक 100 रुपये और खीरा 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। वहीं, फलों में अनार 200 रुपये, अमरूद 120 रुपये किलो, केला 60-70 रुपये दर्जन, सेब 80 से 100, मौसमी 80 रुपये, संतरा 120 रुपये, मालटा 150 रुपये, पपीता 70 रुपये, जापानी फल 120, नारियल 70 रुपये और नीबू 100 रुपये किलो की दर से बिके। हरी सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी से दुकान विक्रेता भी परेशान हैं। उनका मानना है कि दाम बढ़ने से बेहद कम खरीदार पहुंच रहे हैं।

क्या कहती हैंं गृहणियां
-बाजार में सब्जियों के दाम में उछाल आने से काफी परेशानी हो रही है। कोई भी सब्जी 50 रुपये से कम नहीं मिल रही है। दिवाली पर महंगाई की मार पड़ रही है। -रीना ठाकुर, स्थानीय निवासी ऊना
विज्ञापन


- सब्जियों के रेट बढ़ने से घर का बजट बिगड़ने लगा है। फल और सब्जियां दोनों के रेटों में भारी उछाल आया है। पनीर और मटर की सब्जी ही अकेले 500 रुपये से कम नहीं पड़ रही है। -रानी देवी, स्थानीय निवासी ऊना।

- त्योहारी सीजन में हरी सब्जियां खरीदना मुश्किल हो रहा है। घर का बजट भी बिगड़ रहा है। रसोई में बनने वाले पकवान कम होने लगे हैं। ऐसा ही रहा तो बहुत मुश्किलें आएंगी। -सुमन देवी, निवासी नारी

- जिस तरीके से सब्जियों के दाम बढ़े हैं, आम आदमी को खरीदना मुश्किल हो रहा है। मटर के दाम 200 रुपये किलो पहुंच गए हैं। फुल गोभी के दाम भी 100 रुपये से ऊपर ही हैं। -निर्मला देवी, निवासी नारी
विज्ञापन



कोट्स
रेट बढ़ने का बड़ा कारण प्रदेश की मंडियों से सब्जियां नहीं आ रही हैं। बाहरी राज्यों पंजाब और चंडीगढ़ की मंडियों से फल और सब्जियां आने के कारण इनके दामों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। 15 दिसंबर तक ऐसे ही सब्जियों और फलों के दाम रहने के आसार हैं। त्योहारी सीजन और शादियों के चलते ही सब्जियों के दाम बढ़े हैं। -अंजू बाला, अधिकारी, एपीएमसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें