फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वीर नारियों और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया (अति विशिष्ट सेवा मेडल) और कमांड रेजिमेंटल सिस्टम ऑफिसर कमांडर दशरथ भड़ाना (शौर्य चक्र) ने ऊना में पूर्व नौसैनिकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर कर्नल एसके कलिया (सेवानिवृत्त), प्रभारी ईसीएचएस ऊना कर्नल दलजीत औलख (सेवानिवृत्त) और आकाश कैंटीन मैनेजर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूर्व नौसैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया जबकि कुछ समस्याओं को आगे के निस्तारण के लिए नोट किया गया।
कार्यक्रम में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व नौसैनिकों व अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर कालिदास, ओपी शर्मा (एमसीपीओ), सब लेफ्टिनेंट दर्शन सिंह, महेंद्र सिंह (पीओ), बलदेव सिंह डोगरा (सीपीओ), विनोद कुमार शर्मा (सीपीओ) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा वीर नारियों पुष्पा भारद्वाज, श्रेष्ठा शर्मा, उमा देवी राणा, नीलम शर्मा, कृष्णा राणा, सावित्री पटियाल और रेखा राणा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उभरती प्रतिभा कुमारी अन्वी शर्मा (पुत्री अमित पीओ) तथा अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच मुरमा भारती को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कमांडर दशरथ भड़ाना ने कमांड रेजिमेंटल सिस्टम कार्यालय द्वारा संचालित सैनिक कल्याण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें