फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुकिंग में वीना देवी और सरोज कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्करों के लिए करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। शिक्षा खंड जोल एवं शिक्षा खंड अंब के मिड-डे मील वर्करों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला चुरूड़ू में करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा खंड अधिकारी अशमील मोहम्मद अख्तर की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में दोनों शिक्षा खंडों की विभिन्न पाठशालाओं से आए कुकों ने भाग लिया और पौष्टिक, स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन तैयार कर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की ओर से स्वाद, पोषण मूल्य, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। जोल खंड से प्रथम स्थान वीना देवी राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला बड़ूही, द्वितीय स्थान शशि बाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला धुसाड़ा, तृतीय स्थान कमलेश राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनोह ने हासिल किया। अंब खंड से प्रथम स्थान सरोज कुमारी राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला चुरूड़ू, द्वितीय स्थान सरोज कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरूड़ू व तृतीय स्थान सपना रानी राजकीय उच्च विद्यालय धंधड़ी ने प्राप्त किया। शिक्षा खंड अधिकारी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं मिड-डे मील वर्करों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें