फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी -रामजी योजना ग्रामीण विकास को करेगी मजबूत : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस केवल सुर्खियां बटोरने के लिए कर रही विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना में पत्रकार वार्ता में जी रामजी योजना में किए गए सुधारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 2005 में शुरू हुई मनरेगा योजना को समय-समय पर प्रभावी और पारदर्शी बनाया गया, 2009 में इसका नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना रखा गया और अब इसे विकसित भारत जी रामजी योजना के रूप में लागू किया गया है। योजना के तहत कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 की गई है और राज्यों को फसल कटाई एवं बुवाई के दौरान 60 दिन अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। केंद्र और राज्य का योगदान 60:40 होगा, जबकि पहाड़ी राज्यों के लिए यह 90:10 है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जियो-स्पेशियल तकनीक और मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि एक साल, पांच काम योजना को भी इसमें शामिल करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कांग्रेस के नाम बदलने के विरोध पर कहा कि महात्मा गांधी भगवान राम के अनुयायी थे और कांग्रेस केवल राम नाम के विरोध के लिए सुर्खियां बटोर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें