फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वाटिका मिस और रितिक मिस्टर फेयरवेल बने

Sat, 11 May 2024 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दौलतपुर कालेज में फेयरवेल पार्टी में विजेताओं को सम्मानित करते कालेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें बीसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को जूनियर विद्यार्थियों को पार्टी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीसीए विभाग के सभी अध्यापकों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में विशेष मुख्य अतिथि के रूप में बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. रमन चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल वाटिका शर्मा को चुना गया। मिस्टर फेयरवेल रितिक राणा, मिस पर्सनालिटी तनवी, मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब केतन बंसल को दिया गया। इस मौके पर डॉ. शिवानी, प्रो. गुलशन कुमार, प्रो. राजकुमार, प्रो. विशाल कंवर, प्रो. हितेश रतन, प्रो. पूनम कुमारी, प्रो. पूनम रानी, प्रो. आंचल, प्रो. शैलजा बीसीए विभाग का विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें