फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भगवान परशुराम जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
दौलतपुर बाजार में भगवान परशुराम जयंती के दौरान शोभायात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने यात्रा में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भगवान परशुराम की शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूरे विधिविधान एवं हवन यज्ञ से राधा-कृष्ण मंदिर मवा कहोलां से शुरु होकर दौलतपुर चौक, मरवाड़ी, जोह, डगोह स्कूल से भद्रकाली, मुबारिकपुर, गगरेट, घनारी, दियोली होते हुई राधा कृष्ण मंदिर मवा कहोलां में विश्राम पहुची। जहां-जहां शोभायात्रा पहुंची लोगों ने पूरे उत्साह एवं ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह खाने पीने और लंगर की पूरी व्यवस्था का प्रबंध सनातनियों द्वारा किया गया। भगवान परशुराम की आराधना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग डोल की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज रहा था। सबसे आगे भगवान परशुराम की झांकी चल रही थी, उनके पीछे सजावट की गई गाड़ियों के काफिले में स्थानीय युवा चल रहे थे। राधा-कृष्ण मंदिर मवा कहोलां पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। भगवान परशुराम सभा दौलतपुर चौक के तत्वावधान में सैकड़ों युवा जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सात फुट ऊंची फ़ोटो को सजाकर झांकी तैयार की हुई थी। इस अवसर पर संदीप काकू, मनोज शर्मा मोनू, अरविंद शर्मा रिंकू, नरेश शर्मा , कैप्टन हैप्पी, पंकज पंडित, रोहित जोशी गुगलु, पंकज पंकी, मनोज शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें