फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वरिंदर कुमार बने अधीक्षक ग्रेड-वन

विज्ञापन
विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक उच्चतर कार्यालय ऊना में संभाला पदभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में अधीक्षक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत वरिंदर कुमार ने गुरुवार को उप शिक्षा निदेशक उच्चतर जिला ऊना कार्यालय में अधीक्षक ग्रेड-1 के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

वरिंदर कुमार ने शिक्षा विभाग में कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1990 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाड़ला में लिपिक के रूप में की और 2002 तक वहां सेवाएं दीं। इसके बाद उन्हें पदोन्नति प्राप्त हुई और उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर मैदान एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात वे अधीक्षक ग्रेड-2 के पद पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खड़ और फिर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी में कार्यरत रहे। पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर अनिल तक्खी ने वरिंदर कुमार को हार्दिक बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें