फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना रेलवे स्टेशन पर एक घंटा देरी से पहुंची वंदे भारत ट्रेन

Sun, 24 May 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल आने वाली ट्रेनें पिछले कई दिनों से अपने निर्धारित समय पर ऊना नहीं पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिल्ली से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन करीब एक घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह करीब 10:30 बजे का है लेकिन देरी चलते यह ट्रेन सुबह करीब 11:30 बजे ऊना पहुंची। ऐसे में इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वंदे भारत ट्रेन बीते शुक्रवार को भी देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर रायपुर-अंब अंदौरा ट्रेन भी निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देरी से पहुंची। रायपुर-अंब अंदौरा ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे का है लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंची। बता दें कि यह ट्रेन पिछले कई दिनों से अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है जिसके कारण रेलवे प्रशासन ने इसे बीच रास्ते में भी रद्द किया है।


लगातार ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का कहना था कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई यात्रियों की आगे की बसें और जरूरी काम भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है मोरिंडा जंक्शन के पास ट्रेक का मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके कारण कई बार ट्रेनों की गति प्रभावित होती है। ऐसे में ट्रेन अपने गंतव्य स्थान तक देरी से पहुंचती है। जल्द ही ट्रेक का मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रेनें निर्धारित समय पर पहुंची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें