सीएससीए की नई कार्यकारिणी को प्राचार्य डाॅ. मीता शर्मा ने दिलाई शपथ
कॉलेज एवं छात्रों के हित में साथ में मिलकर चलने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाकर एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेना है तथा कॉलेज प्रशासन के साथ सहयोग करना है। कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन कार्यकारिणी गठन के समन्वयक प्रो. सुरेश ने भी चुनाव प्रक्रिया के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। साथ ही प्रो. रुचि, प्रो. प्रोमिला, प्रो. रंजू बनोटा, प्रो. अनीता सैनी ने इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न करने में सहयोग दिया। प्राचार्य ने नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष वैशाली एमए थर्ड सेमेस्टर, वाइस प्रेसिडेंट इशिता बीकॉम थर्ड ईयर, जनरल सेक्रेटरी अजय कुमारी बीएससी सेकंड ईयर, ज्वाइंट सेक्रेटरी यशिका बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर को शपथ दिलाते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें कॉलेज एवं छात्रों के हित में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कला संकाय वर्ग से कोमल देवी, साक्षी और रीना कुमारी चयनित हुई हैं। विज्ञान वर्ग से पलक, सानिया ठाकुर और साक्षी रानी चयनित हुई हैं। वाणिज्य वर्ग से अंशिका, ईशा ठाकुर, वंशिका धीमान चयनित हुई हैं । बीबीए संकाय से दिव्यांशी ठाकुर, संजना, महक रानी चयनित हुई हैं। बीसीए संकाय से सौम्या, भावना दत्ता, आंचल चयनित हुई हैं। बी-वॉक संकाय से मनप्रीत कौर, हिमानी, हेमलता चयनित हुई हैं । बी-वॉक एचटी से शगुन धीमान, अन्वी, सिमरन चयनित हुई हैं। पीजी क्लासेज से दीपक कुमार, प्रिया देवी, कोमल संधू, पलक शर्मा, राधिका चयनित हुई हैं। एनएसएस से अनुराग, शिखा, एनसीसी से नितिन ठाकुर, लवनीत कुमारी, कल्चरल से स्मृति शर्मा, विशाल सोनी, स्पोर्ट्स से सुशांत पाठक, अंकिता, रोवर्स एंड रेंजर्स से शाबाज, पूजा, सोसाइटी क्लब से तरन्नुम, दीपिका चयनित हुए हैं।