फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। जिलास्तरीय अंडर 19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। दौलतपुर चौक में वीरवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में स्कूल के आस्तिक वशिष्ठ ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, 65 किलो वर्ग में रजनीश कुमार ने रजत पदक, 71 किलोग्राम श्रेणी में मयंक ठाकुर ने रजत पदक, 79 किलोग्राम श्रेणी में सिद्धांत ने रजत पदक जीते। जबकि, लड़कियों की श्रेणी में जमा दो कक्षा की अनन्या शर्मा ने 86 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश गौतम ने बच्चों को बधाई दी और भविष्य में भी और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर स्कूल की निदेशक ज्योति गौतम, प्रधानाचार्य शिवानी, अकादमिक प्रधानाचार्या शिखा लठ्ठ, डीन प्रियंका, उप प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी व अन्य स्टाफ ने बच्चों आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें