फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलेगा टीकाकरण अभियान

Tue, 03 Mar 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव व सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार कर ली है। जिले में 29 मार्च, पांच अप्रैल और 12 अप्रैल को विशेष टीकाकरण होगा। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग 10 मार्च तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा प्रवासी श्रमिक परिवारों का डोर-टू-डोर पंजीकरण करके 20 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करेगा।
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) यानी गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर विश्व स्तर पर सबसे आम संक्रमणों में से एक है और भारत में भी यह महिलाओं में आम कैंसर में दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। इसकी समय रहते रोकथाम न होने पर यह वायरस सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

समय पर टीकाकरण, सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच तथा व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से एचपीवी से होने वाली बीमारियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके वर्मा ने बताया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा तथा टीका लगाने के उपरांत किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। किशोरियां स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं।
अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह तथा पंचायती राज संस्थाओं के अलावा शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों में आयोजित पीटीए की बैठक के दौरान अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें