फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब के एक होटल में हंगामा और तोड़फोड़

Fri, 11 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। क्षेत्र के एक होटल में देर शाम हुए हंगामे और तोड़फोड़ का मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक व्यक्ति होटल में पहुंचा और किसी बात को लेकर होटल स्टाफ व संचालक के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि व्यक्ति ने तैश में आकर होटल के भीतर रखी कुर्सियों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि होटल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई थी। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें