फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जनकौर में बनी वर्षाशालिका को विभाग ने बेसहारा छोड़ा

Fri, 11 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बारिश और तपती धूप में लोगों को सहारा देने के लिए बनाई गई वर्षाशालिका को विभाग ने बेसहारा छोड़ दिया है। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर जनकौर में वर्ष 1990 के आसपास बनी वर्षाशालिका आज बदहाली की ऐसी तस्वीर बन चुकी है कि इसके भीतर बड़ी-बड़ी घास और झाडि़यां उग आईं हैं।
विज्ञापन

हालत इतनी खराब है कि इसके अंदर घुसना तक मुश्किल हो गया है। बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चे हों या बस का इंतजार करते स्थानीय लोग, सभी के लिए सिर छिपाने की जगह होने के बावजूद यहां खड़े होने की सुविधा से वंचित रह रहे हैं ।
वर्षों से सफाई और रखरखाव के अभाव ने सरकारी सुविधा को महज एक ढांचे में बदल गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग की ओर से वर्षाशालिका की नियमित सफाई तक नहीं करवाई जा रही। घास इतनी बढ़ चुकी है कि अंदर जाने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि मामूली सफाई और रखरखाव से जिस सुविधा को दोबारा उपयोगी बनाया जा सकता है, उसकी ओर भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए वर्षाशालिका हालत सुधारी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें