नंगल में नंगल में बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए बनाई नई कलौनी टीएस के मकान
नंगल(ऊना)। नंगल में बीबीएमबी प्रबंधन की तरफ से बनाई कॉलोनी के मकान संख्या 82 के बाहर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास की है।
बीबीएमबी कर्मचारी संगठन इंटक के प्रतिनिधि बलवीर ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी जिसे रविवार देर रात आग लगा दी। आग की लपटें देखकर घर से बाहर निकलकर देखा तो स्कूटी राख हो गई थी। आग इतनी भयानक थी कि घर की खिड़की के शीशे भी टूट गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को पकड़कर नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई है। बीबीएमबी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह लादी, नंगल भाखड़ा स्वीपर यूनियन के उपाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि नशेड़ियों ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। इस बारे में नंगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।