फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला

विज्ञापन
बंगाणा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्श? - फोटो : Una
विज्ञापन
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ युवा कांग्रेस ने मंगलवार को बंगाणा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने युकां अध्यक्ष मुनीष बैंस की अध्यक्षता में बंगाणा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

युवा ब्लॉक अध्यक्ष मुनीष बैंस ने कहा कि जब तक केंद्रीय मंत्री इस संबंध में माफी नहीं मांग लेतीं, तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। सोनिया गांधी से माफी मंगवाने वाले पहले खुद माफी मांगें। कहा कि स्मृति ईरानी की बेटी रेस्टोरेंट में बीफ सर्व करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बौखलाई हुई हैं।
इस दौरान युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव नईम अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते आज देश खतरे की कगार पर है। कहा कि लोकतंत्र का पूरी तरह से हनन हो रहा है। जब जब चुनाव नजदीक आते हैं, केंद्र सरकार लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, जिला युवा कांग्रेस प्रवक्ता सौरव सेखड़ी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण भारद्वाज, महासचिव दिनेश खतरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल बांटू, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित पुरेवाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें