नारी (ऊना)। बंगाणा खंड की अंडर-19 स्कूली खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का में शुरू हुई। इसमें उपशिक्षा निदेशक राजिंद्र कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों ने परेड करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। टक्का स्कूल के प्रधानाचार्य वरिंद्र कपिल ने बताया कि बंगाणा जोन की इस खेल प्रतियोगिता में 470 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिन तक चलते वाली इस खेल प्रतियोगिता में कब्बड्डी, वॉलीवाल, बैडमिंटन, कुश्ती, चैस इत्यादि के ईवेंट करवाए जाएंगे। खेलों के शुभारंभ पर टक्का स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से खूब समां बांधा। मुख्यातिथि राजिंद्र कौशल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
इस अवसर पर एडीपीईओ ऊना जगजीत सिंह, मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल वरिंदर कपिल, ग्राम पंचायत प्रधान स्वर्ण दास, पीआर भाटिया, डीपीई असीम कुमार, जगरूप राणा, अरुण शर्मा, यशपाल सिंह, परवीन कुमार, रामनाथ, सतीश कुमार, कमलदीप, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
पहले दिन हुए ये मुकाबले
प्रतियोगिता में पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कब्बड्डी में रावमापा बुधान ने एसएसआरवीएम को हराया, लठियाणी ने तलाई को, रावमापा सन्हाल ने बल्ह स्कूल को, मंदली ने हटली को और रावमापा अरलू ने टक्का स्कूल को हराया। वहीं, वॉलीवाल के खेले गए मुकाबलों में रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल ने रावमापा रैंसरी को, रावमापा मंदली ने धुंदला को, पिपलू ने रावमापा चुरड़ी और रावमापा बंगाणा ने रावमापा टक्का को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चैस के मुकाबलों में रावमापा क्यारियां ने डंगोली को और रावमापा तनोह ने बौल स्कूल को हराया। बैडमिंटन के मुकाबलों में रावमापा धुंदला ने बसाल को और जटेहड़ी स्कूल ने कोहडरा स्कूल को हराया। रावमापा सरोह ने एसएसआरवीएम ऊना को हराया।