फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर सहोड़ा में अंडर-14 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 05 Aug 2024 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा में मार्च पास्ट से सलामी देते हुए खिलाड़ी: संवाद
विज्ञापन
मैहतपुर ( ऊना )। रविवार को राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ा में जोनल स्तरीय अंडर-14 (महिला-पुरुष) की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी इस बात को सुनिश्चित करें कि खेलों के दौरान अनुशासन का पूरी तरह से पालन हो। कहा कि खेल का मैदान हो अथवा क्लासरूम, अनुशासन के बिना सफलता हासिल नहीं हो सकती। खेलों के माध्यम से न केवल हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है, बल्कि खेलों के माध्यम से हम अपने जीवन में तरक्की की मंजिलें भी तय कर सकते हैं। कहा कि पिछले कुछ सालों में खेलों के प्रति युवाओं में काफी उत्साह बढ़ा है। खेलों के माध्यम से ही बहुत से खिलाड़ियों ने उच्च मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने शारीरिक शिक्षकों से लेकर निर्णायक मंडल से अपील की है कि वह पूरी निष्पक्षता तथा ईमानदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दें, ताकि किसी भी खिलाड़ी के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय न होने पाए।
मेजबान स्कूल के मुख्य शिक्षक राजकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के उपरांत विद्यालय की टूटी हुई चाहरदिवारी तथा अधूरे बने शौचालय को बनाने के लिए सरकार की ओर से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर डीएसएस के उपाध्यक्ष राजेश कौशल, रजनीश कुमार, कुलदीप सिंह, होशियार सिंह, सोमनाथ, एसएमसी सदस्य तथा कई स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन




बॉक्स:
सितंबर 2023 में इसी विद्यालय में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मंच से यह घोषणा की थी, कि विद्यालय की टूटी हुई चाहरदिवारी का काम एक महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन हैरत की बात यह है कि लगभग एक वर्ष के उपरांत भी स्कूल प्रबंधन को उसी टूटी हुई चाहरदिवारी को बनाने की अपनी मांग को दोहराना पड़ रहा था।



बॉक्स:
मुख्य अतिथि कौन होगा? प्रतियोगिता के आरंभ तक स्कूल प्रबंधन इसी पशोपेश में नजर आया कि मुख्य अतिथि कौन होगा। क्योंकि जिन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण दिया गया था, वे कहीं और व्यस्त हो गए। आखिरकार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड को पूर्व विधायक के संदेश पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए आनन फानन में भेजा गया तब जाकर 10 बजे के स्थान पर 11 बजे खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें