फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में बेलगाम यातायात, खतरे में राहगीरों की जान

Mon, 26 Oct 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
राज कुमार
विज्ञापन
रेलवे मोड़ पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं, सड़क किनारे खड़े वाहनों से पैदल चलने की जगह भी नहीं
विज्ञापन


दिवाली तक शाम चार से आठ बजे रेलवे रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग
ग्राउंड रिपोर्ट
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)। सीमावर्ती कस्बे मैहतपुर में यातायात व्यवस्था बदहाल है। सुबह-शाम मुख्य बाजार और रेलवे रोड पर वाहन चालकों की मनमानी से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण पैदल चलने की जगह नहीं बचती, वहीं तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही हादसे का खतरा बढ़ा रही है। त्योहारी सीजन और सप्ताह में दो दिन लगने वाली किसान सब्जी मंडी के दौरान स्थिति और बिगड़ जाती है।
स्थानीय रेलवे मोड़ पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पिछले कुछ महीनों से पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। पहले यहां तैनात पुलिसकर्मियों को थाने में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद यातायात व्यवस्था फिर बिगड़ने लगी है। दोपहिया वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले कुछ वाहन चालक पटाखे और सायरन बजाते हुए बाजार से गुजरते हैं। बड़े वाहन चालकों में भी चालान का खौफ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार और सोमवार को लगने वाली किसान सब्जी मंडी के कारण रेलवे मोड़ पर आवाजाही मुश्किल हो जाती है। ऐसे में मुख्य बाजार और रेलवे रोड पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती जरूरी है। स्थानीय व्यापारियों ने दीपावली तक शाम चार से आठ बजे के बीच रेलवे रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है।
- मैहतपुर बाजार की समस्या ध्यान में है। जनहित में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। -सचिन हिरेमठ,एसपी ऊना


जब से मुख्य बाजार से यातायात पुलिस को हटाया गया है, व्यवस्था बिगड़ गई है। सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं और राहगीरों को पैदल चलने की जगह नहीं मिलती। सड़क पर चलने से तेज रफ्तार भारी वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। -राजकुमार, स्थानीय दुकानदार
पंजाब से सटे मैहतपुर के मुख्य बाजार से यातायात पुलिस को क्यों हटाया गया, यह सवाल हर नागरिक पूछ रहा है। कुछ महीने पहले व्यवस्था में जो सुधार दिखने लगा था, वह फिर क्यों बिगड़ गया? इसका जवाब कौन देगा? -बिट्टू गुप्ता, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना पुलिस प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। शुक्रवार और सोमवार को किसान सब्जी मंडी के कारण रेलवे मोड़ पर चलना मुश्किल हो जाता है। दीपावली तक शाम चार से आठ बजे तक रेलवे रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। -सुभाष ऐरी, प्रधान, व्यापार मंडल मैहतपुर बसदेहड़ा

राज कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें