फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमा दो की परीक्षा में छाईं ऊना की बेटियां, 10 में से आठ मेरिट में

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजों में जिस प्रकार प्रदेश की ओवरआल मेरिट में 41 विद्यार्थियों में से 31 लड़कियां हैं। ठीक उसी तरह ऊना जिले में भी इस परीक्षा परिणाम में कुड़ियां दी बल्ले-बल्ले हुई है। जिले से विभिन्न संकायों की मेरिट में 10 विद्यार्थियों ने स्थान अर्जित किया है। इसमें आठ लड़कियां और मात्र दो लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शानदार अंक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में दो विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं जबकि आठ निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। सबसे अधिक सेंट डीआर गगरेट स्कूल की तीन छात्राएं मेरिट में स्थान हासिल करने में सफल रहीं। सभी छात्रा विज्ञान संकाय की हैं। वहीं, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना की दो छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया है। गर्व की बात यह है कि आर्ट्स संकाय की मेरिट सूची में डीएवी ऊना की छात्रा अर्शिता ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान पाया है। यह अर्शिता के अध्यापकों, परिवार वालों के साथ जिलेभर के लिए गर्व की बात है। अर्शिता ने 500 में से 490 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मेरिट में स्थान पाने वाले बच्चों में सबसे अधिक संख्या गगरेट क्षेत्र में पढ़ाई करने वालों की रही। इसमें सेंट डीआर स्कूल की तीन लड़कियां, सरकारी स्कूल बढेड़ा राजपूतां स्कूल की एक छात्रा और मुबारिकपुर स्कूल का एक छात्र शामिल है। वहीं अंब से दो छात्र, ऊना से दो और मैहतपुर से एक छात्रा का नाम इस सूची में शामिल है।
मेरिट में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा
जिले के जिन 10 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया है, उनमें सबसे अधिक संख्या विज्ञान संकाय की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की है। विज्ञान संकाय के कुल छह विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया है। इनमें से दो सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी हैं। तीन विद्यार्थी कॉमर्स और एक छात्रा आर्ट्स संकाय से है।
विज्ञापन

चिंताजनक बात यह है कि मेरिट में स्थान पाने और अच्छे अंक लाने में लड़के लगातार पिछड़ रहे हैं। इसका कारण क्या है, यह विभाग को तलाश करना बेहद जरूरी है। वहीं सरकारी स्कूलों की संख्या भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में कम होती जा रही है। इक्का-दुक्का स्कूल ही सरकारी तंत्र की लाज बचा रहे हैं।
मेरिट सूची में स्थान पाने वाले बच्चों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। प्रदेशभर के मेरिट में आए बच्चों में से 10 ऊना के होना अपने आप में गर्व की बात है। इसके लिए अध्यापकों की मेहनत के साथ उनके परिवार वालों का त्याग भी शामिल है। वहीं बच्चों की अपनी मेहनत तो सबसे अहम है। उम्मीद है कि सभी मेधावी अपने भविष्य में लक्ष्य हासिल कर देश को बेहतर दिशा देने में अपना योगदान देंगे। -राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें