जिला ऊना की टीम के नाम रहा उपविजेता का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला हमीरपुर में संपन्न हिमाचल प्रदेश राज्यस्तरीय स्कूल एथलेटिक प्रतियोगिता में जिला ऊना की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले के एथलीट उपविजेता का खिताब पाने में कामयाब रहे हैं। दौड़, लंबी कूद, ट्रिपल जंप व शाटपुट जैसी स्पर्धाओं में ऊना की टीम ने नौ मेडल अपने नाम किए हैं। इन पदकों में तीन स्वर्ण व छह कांस्य शामिल हैं। सभी एथलीट ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जिला ऊना का नाम राज्य में रोशन किया है। यह प्रतियोगिता हमीरपुर में सात नवंबर से नौ सितंबर तक आयोजित हुई है। इसमें जिला ऊना की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। मेडल पाने वाले खिलाड़ियों में पुनीत ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण एवं रिले दौड़ में कांस्य, लंबी कूद में सारांश ने स्वर्ण, ट्रिपल जंप में कांस्य रिले दौड़ में कांस्य पदक कुल तीन पदक, सर्वजोत ने कांस्य व श्रेया ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य, दीपिका ने 200 मीटर में कांस्य तथा आदित्य ने शाटपुट में स्वर्ण पदक लेकर जिला ऊना सहित अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एडीपीओ ऊना जगजीत सिंह ने बताया कि सभी एथलीट ने जिला का नाम रोशन किया है।