फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथू स्कूल के स्वयंसेवियों ने बुके बनाने की कला सीखी

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन अश्विनी कुमार ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दीं। उन्होंने अच्छे खान-पान की आदतों के महत्व पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। स्वयंसेवकों को बताया कि किस प्रकार संतुलित आहार और स्वच्छता का ध्यान रखना जीवन में स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य है। इस दौरान अश्विनी ने विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी दी और बताया कि स्वस्थ जीवन शैली से किस प्रकार बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों को समझाया कि स्वच्छता का सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं बल्कि समाज पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। उनके नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। मंजू वासुदेव ने स्वयंसेवकों को बुके बनाने की कला सिखाई। उन्होंने फूलों का उपयोग कर एक सुंदर बुके बनाने की जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने खुद से बुके बनाने का अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें