फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली से पहले बिगड़ने लगी ऊना की हवा, 70 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
ऊना शहर में शाम के समय छाने लगी हल्की-हल्की धुंध। संवाद
विज्ञापन
जिले में पड़ने लगी हल्की-हल्की धुंध, रात का तापमान भी गिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिवाली से पहले ऊना शहर और पंजाब से सटे इलाकों में हवा बिगड़ रही है। वीरवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 70 पहुंच गया। यह संतोषजनक स्थिति में आता है। धूल के कणों और प्रदूषण के कारण सुबह और शाम आसमान में धुंध नजर आ रही है। दिवाली के समय पटाखों के प्रदूषण से इसमें इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में सांस के रोगियों को आने वाले दिनों में सतर्क रहना पड़ेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार काला अंब में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 दर्ज किया गया। 10 अक्तूबर को ऊना शहर में एक्यूआई 59 और तीन अक्तूबर को 49 दर्ज किया गया था। उधर, मौसम ने भी करवट बदली है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ऊना के अनुसार वीरवार को दिन में तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो 12 अक्तूबर को 34 डिग्री था। रात का तापमान भी 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 19 अक्तूबर तक ऐसे ही तापमान बना रहने की संभावना जताई है। 20 अक्तूबर को दिन का तापमान 30 डिग्री तक जाने की संभावना है। रात का तापमान भी 11 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस अवधि के दौरान मौसम साफ रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। जिला में इस माह में अब तक 64.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है जबकि इस अवधि तक 13.7 मिली बारिश होने की संभावना थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें