मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट उपमंडल के गांवों में युवा चुनाव में वोट करने से वंचित रह गए। लोगों ने अपना वोट बनाने के लिए सभी औपचरिकताएं पूरी करके जिम्मेदार कर्मचारी के पास दस्तावेज जमा करवाए थे लेकिन वोट न बनने से लोग निराश दिख। ध्यान देने योग्य है कि जिला प्रशासन द्वारा नए वोट बनाने को लेकर उपमंडल प्रशासन को दिशा निर्देश समय समय पर जारी तो किए गए लेकिन धरातल पर उन पर कितना अमल किया, यह युवाओं के आक्रोश व पीड़ा से उजागर होता है। क्षेत्र एक अभिभावक संजू ने बताया कि उसने अपने बेटे का वोट बनाने के लिए गांव में तैनात विभागीय कर्मचारी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए थे लेकिन वोट नहीं बना। प्रबुद्ध वर्ग द्वारा इस लापरवाही के लिए तैनात कर्मचारी को जमकर कोसा जा रहा है और ऐसी लापरवाही पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेतली ने कहा कि हमने तो सचिवों को व्यापक जानकारी व वोट बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन अगर ऐसी लापरवाही हुई है तो जांच का विषय है।