फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में कॅरिअर गाइडेंस शिविर का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। जिला श्रम एवं रोजगार विभाग ऊना की ओर से कॅरिअर गाइडेंस शिविर का आयोजन पीएम श्री वीरेंद्र गौतम मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ में किया गया। इसमें स्कूल के नौवीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल उपिंद्र राणा ने की। इस दौरान विभागीय काउंसलर कृति भारद्वाज ने विद्यार्थियों को जीवन निर्माण एवं 12वीं के बाद अपने रुचिबद्ध विषय में सफलता के टिप्स दिए। अतिथि वक्ता के रूप में मीडिया कर्मी सुरेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाईं। कृति भारद्वाज ने कहा कि 12वीं के बाद विभिन्न क्षेत्र में जाकर बेहतर कॅरिअर को अचीव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने का दौर है। किसी भी फील्ड में आप सीख कर उसमें आगे बढ़ सकते हैं। मीडिया कर्मी सुरेश कुमार ने आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों के ऐसे कंटेंट पब्लिश न करें जिसके कारण यूजर्स और प्रभावित उसका शिकार बन जाएं। प्रिंसिपल ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के जीवन में सफलता का सूत्र भी है। इसमें बताई गई बातों को सभी अमल में लाएं। इस दौरान स्कूल स्टाफ सहित डेढ़ सौ के करीब विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें