फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-टक्का-हलेड़ बस रूट 10 दिनों से बंद, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों को सबसे अधिक हो रही परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ऊना–टक्का–हलेड बस रूट पर पिछले करीब 10 दिन से बस सेवा पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, जिससे इस मार्ग पर निर्भर सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, सरकारी व निजी कर्मचारियों तथा मरीजों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। इस रूट से जुड़े गांवों के लोगों का कहना है कि ऊना शहर से संपर्क का यह प्रमुख साधन है। बसें बंद होने के कारण लोगों को मजबूरन निजी वाहनों, टैक्सियों या अन्य महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, जिनके पास निजी साधन नहीं हैं, उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल चलकर या लिफ्ट लेकर सफर करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी कविंद्र शर्मा ने बताया कि यह बस रूट कई गांवों को जिला मुख्यालय ऊना से जोड़ता है। रोजाना विद्यार्थी इसी बस के माध्यम से स्कूल-कॉलेज जाते थे, जबकि कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय पहुंचते थे। बस सेवा बंद होने से छात्रों की पढ़ाई और कर्मचारियों की नौकरी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
वहीं, सुनील शारदा ने परिवहन विभाग और संबंधित प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने मांग की कि ऊना–टक्का–हलेड बस रूट को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बस सेवा शुरू नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने और नियमित बस सेवा बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि जहां समस्या पेश आ रही है, उसकी जांच की जा रही है और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें