फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नौतपे के पहले दिन तपा ऊना, तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Tue, 26 May 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
तेज धूप में बच्चे को गोद में उठाकर सिर पर  बच्चे के लिए ​खिलौना सिर पर रख ले जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
ऊना। नौतपे की शुरुआत के साथ ही जिला ऊना भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर अधिक देखने को मिल रहा है।
शहर में दोपहर के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। ठंडे पेय पदार्थों, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर जरूर लोगों की भीड़ नजर आई। किसानों काे भी तेज गर्मी के कारण खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। वहीं पशुपालक भी बढ़ते तापमान से परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, सिर ढककर रखने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें