फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव पर मंथन, विभाग ने मांगे सुझाव

Fri, 10 Apr 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों की समय सारिणी बदलने को लेकर शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है। सर्दियों के बाद भी जिले के अधिकांश स्कूल अभी सुबह नौ बजे ही खुल रहे हैं। ऐसे में विभाग ने सभी स्कूलों से सुझाव मांगे हैं कि मौजूदा मौसम और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव की जरूरत है या नहीं। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए निर्देशों के बाद जिले के कई स्कूलों और शिक्षण संस्थानों ने समय में बदलाव की मांग उठाई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अप्रैल माह में मौसम अब धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। ऐसे में यदि स्कूलों का समय सुबह जल्दी किया जाए तो विद्यार्थियों को दोपहर की बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सर्दियों के दौरान स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से रखा गया था। हालांकि अब अप्रैल माह शुरू होने के बाद भी समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे कई स्कूलों में पढ़ाई का समय दोपहर तक खिंच रहा है। शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए दोपहर की गर्मी में घर लौटना परेशानी का कारण बन रहा है। कई स्कूलों ने विभाग को भेजे सुझावों में स्कूलों का समय सुबह आठ बजे या साढ़े आठ बजे शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि इससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा और विद्यार्थियों को मौसम के अनुरूप सुविधा भी रहेगी। खासकर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए जल्दी समय अधिक उपयुक्त माना जा रहा है।

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान का कहना है कि सभी स्कूलों से सुझाव मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मौसम, परिवहन व्यवस्था, विद्यार्थियों की संख्या और विभिन्न क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि अधिकांश स्कूल समय में बदलाव के पक्ष में रहते हैं तो आगामी दिनों में नई समय सारिणी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें