फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना पुलिस को मिली तीन हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियां, हाईवे सुरक्षा होगी बेहतर

विज्ञापन
पुलिस लाईन झलेडा़ में नए वाहनों को हरी झड़ी दिखाते एसपी अमित यादव।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाड़ियों में लगा रडार सिस्टम वाहन की स्पीड को तुरंत करेगा कैप्चर
विज्ञापन




उच्च गुणवत्ता के कैमरे सड़क पर हर संदिग्ध गतिविधि को करेंगे रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए पुलिस विभाग को वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के तहत तीन हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियां मिली हैं। इन गाड़ियों को मैहतपुर से मुबारिकपुर और झलेड़ा से बनखंडी तक फैले मुख्य हाईवे रूटों पर तैनात किया गया है।
नई गाड़ियों में रडार सिस्टम लगे हैं, जो वाहन की गति तुरंत कैप्चर करेंगे, जबकि उच्च गुणवत्ता के कैमरे सड़क पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे। इसके अलावा स्पीड मीटर, जीपीएस ट्रैकिंग और ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं पुलिस की कार्रवाई को और तेज बनाएंगी।
विज्ञापन

तीनों गाड़ियों में दो पेट्रोल और एक इलेक्ट्रिक है। हाल ही में पुलिस को एक रिकवरी वैन भी मिली है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ये वाहन सीधे मौके पर पहुंचेंगे, जिससे गोल्डन आवर में मदद संभव होगी। पुलिस प्रशासन के अनुसार इससे हाईवे पर हादसों में कमी और मृत्यु दर कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस इन गाड़ियों को मैहतपुर से घालूवाल, धुसाड़ा से मुबारिकपुर और झलेड़ा से बनखंडी तीन बीटों में तैनात करेगी।
पुलिस अधिकारी इन हाईटेक गाड़ियों के जरिये न केवल तेज गति से चल रहे वाहनों पर नजर रखेंगे, बल्कि सड़क हादसे होने पर तुरंत कार्रवाई भी करेंगे। अत्याधुनिक कैमरे चारों दिशा में फोटो और वीडियो बना सकते हैं, जिससे पुलिस को नाकाबंदी के लिए अतिरिक्त सिस्टम लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।



पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने कहा कि हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियों के जरिये हम हाईवे सुरक्षा को मजबूत करेंगे और हादसों में कमी लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें