फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली क्षेत्र के युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली क्षेत्र के एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो से पता चला है कि युवक की कुछ युवा डंडे और मुक्कों के साथ पिटाई कर रहे हैं। घटना स्थल पंजाब के गढ़शंकर क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद हरोली पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। इस संबंध में रपट बनाकर पंजाब पुलिस को भेज दी गई है, क्योंकि घटनास्थल पंजाब की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के एक युवक की पिटाई का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो में युवक खुद एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप को कबूल रहा है और माफी मांगते हुए आगे से ऐसा न करने की बात कर रहा है। इस दौरान कुछ युवाओं ने उसे घेरकर पीट रहे हैं। अलग-अलग वीडियो में युवक की बेहरमी से पिटाई होना नजर आ रहा है। जबकि एक वीडियो में युवक को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकतें भी की गई हैं। यहां दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी गई है। वीडियो में युवक बार-बार उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन युवा लगातार उसकी बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद हरोली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवक के गांव को ट्रेस किया और परिजनों से बातचीत की।

जांच में पता चला है कि यह वीडियो बीते फरवरी माह का है और पंजाब में युवक की पिटाई की गई है। हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की रपट आगामी कार्रवाई के लिए पंजाब के संबंधित पुलिस थाना को भेज दी गई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि युवक और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। रपट पंजाब पुलिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें