फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, दिन के समय सूने पड़ने लगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.00 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने के ककारण लोग दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इससे बाजारों सूने पड़ने लगे हैं। इसके साथ ही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय का प्रयोग कर रहे हैं।
जिले में मई आधा बीतने के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ना शुरू हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार जिले में गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में अगर मौसम साफ रहता है, तो गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। बीते शनिवार को भी जिले का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और अधिकतम तापमान 40.08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को तापमान 41.02 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 41.00 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय और गन्ने के रस की रेहड़ियों और जूस की दुकानों में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें