ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कोटला कलां महाराणा प्रताप स्टेडियम में डंगोली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पुलिस 11 टीम ने जीता है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुलिस-11 ने कुरियाला मोड को मात दी।
इस मौके पर बीडीसी सदस्य राकेश सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का आह्वान भी किया। इस मौके पर प्रतियोगिता आयोजक लवनीश राणा, लक्की ठाकुर, सुनील राणा, विशाल राणा, नितिन राणा, रिंकू राजपूत और योगेश भुल्लर सहित अन्य मौजूद रहे।