फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोकोवाल ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के शहीद भगत सिंह मेमोरियल लठियानी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कोकोवाल ने जीता है। खिताबी मुकाबले में कोकोवाल और कुरियाला के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोकोवाल ने निर्धारित ओवरों में 110 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरियाला की टीम महज 48 रन की बना सकी। प्रतियोगिता में करीब 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया।
विज्ञापन


विधायक ने शहीद भगत सिंह मेमोरियल के सभी सदस्यों और अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम होना जरूरी है। विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5,100 रुपये की धनराशि प्रदान की। इससे पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो के साथ कुटलैहड़ कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी भी मिले और समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, ग्राम पंचायत के प्रधान जोगिंदर शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश, लेखराज भारती, तरसेम, दलजीत शर्मा और डॉ. कमल पिंटू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें