ऊना। ऊना वन क्षेत्र के तहत बदोली में निजी भूमि पर जापानी तूत के छह पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मौका देखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बदोली में एक व्यक्ति की निजी भूमि से वन काटुओं ने प्रतिबंधित जापानी तूत के छह पेड़ काट लिए। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए रेंज अधिकारी ऊना राहुल ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की जांच चल रही है।