फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वन रैंक वन पेंशन को लेकर 30 मई को एमसी पार्क में जुटेंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वन रैंक वन पैंशन पार्ट-दो की मांगों को लेकर पूर्व सैनिक एक बार फिर तल्ख नजर आ रहे हैं। विषय को लेकर सिपाही से लेकर, जेसीओ, ऑनरेरी अधिकारी के साथ हुए अन्याय के विरोध में जिला ऊना के पूर्व सैनिक 30 मई को सुबह 10:00 बजे एमसी पार्क ऊना में एकत्रित होंगे। इससे पूर्व भी मांग को लेकर केंद्र सरकार को चेताया जा चुका है।
विज्ञापन


इस दौरान अब 30 मई को एमसी पार्क में पहुंचकर शहीद स्मारक पर देश की आन बान और शान के लिए शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद 10.45 बजे एमसी पार्क से उपायुक्त कार्यालय रैली निकाली जाएगी। यहां एसडीएम ऊना माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा ने बताया यह फैसला इंडियन एक्स सर्विसेज लीग ऊना के चेयरमैन शक्ति चंद, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ऊना के प्रधान डॉ बलदेव डोगरा, पूर्व नौसैनिक कल्याण संघ के प्रधान ओपी शर्मा, पूर्व वायु सैनिक सेवा समिति के प्रधान हरीश चंद्र शर्मा, और एसपी शर्मा ने संयुक्त रूप से लिया।

रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के शामिल होने की संभावना है। कैप्टन शक्ति ने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं, की धारना को मन में ठान ऊना के सभी भूतपूर्व सैनिक एमसी पार्क ऊना में सुबह 10:00 बजे से पहले पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें