फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर से बुखावा तक चार किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर से बुखावा तक चार करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। चार किलोमीटर लंबी सड़क बनने क्षेत्र के तीन गांवों की आबादी लाभान्वित होगी। इसमें मरवाड़ी, रायपुर बबेहड़ और बुखावा शामिल हैं। इसके अलावा सड़क निर्माण से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्तमान में रायपुर से बुखावा तक लोगों को खड्ड के उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर चार किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है। इस वजह से क्षेत्र की महिलाओं बुजुर्ग और बीमार लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के मौसम में आती है, जब नाला ऊफान पर होने से आवाजाही बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों को बबेहड़ से मरवाडी कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इसमें लोगों के पैसे और समय दोनों की बर्बादी होती है।

स्थानीय निवासी पवन कुमार, संजीव रतन, सरबजीत, तरसेम सिंह और महेश कुमार ने बताया कि रायपुर से बुखावा सड़क की चिरलंबित मांग पूरी होने जा रही है। जोकि स्थानीय लोगों के लिए खुशी की बात है। सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की एक नई इबारत लिखेगी। वहीं विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि सड़क बनने से रायपुर पंचायत के वार्ड एक और पांच के लोगों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


बुखावा सड़क का भूमि पूजन करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द इसका लाभ मिल पाए।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें