फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेंगे ओआरएस वितरण कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। डायरिया के कारण बच्चों की मौत की घटनाएं रोकने के लिए 15 से 30 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े (आईडीसीएफ) का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन


अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों की दस्त लगने के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना है। एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि पखवाड़े में जिले के 0 से 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों को आशा वर्कर के माध्यम से ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ओआरएस वितरण कार्नर लगाए जाएंगे। यहां ओआरएस में पानी मिलाने की मात्रा और रखरखाव संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दस्त पीड़ित बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक टैबलेट भी बांटेगी। इस दौरान मां और बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के संबंध में जागरूक किया जाएगा। महेंद्र पाल गुर्जर ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक जिले में दस्त से हुई मृत्यु का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी सतर्कता रखना आवश्यक है। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे पेयजल स्रोतों का रखरखाव और नियमित क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूलों में भी शिक्षक बच्चों को हाथ धोने के उचित तरीके और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए अपने आसपास के वातावरण और रिहायशी इलाकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी सुखदीप सिंह सिद्धू, सीडीपीओ कुलदीप दयाल और डाॅ. रिचा कालिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें