फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नियमों की अवहेलना पर 40 चालान, 18 ने भरा 1.32 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करके वाहन चलाने वालों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने रविवार को जिले के अलग-अलग भागों में नाकाबंदी कर कार्रवाई की। आरटीओ ने इस दौरान वाहनों के दस्तावेज भी जांचे। नियमों की अवहेलना पर कुल 40 चालान किए गए। जबकि चार वाहन जब्त किए।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर 18 ने 1.32 लाख रुपये जुर्माना भरा और 22 से दस्तावेज मांगे गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मचा रहा। आरटीओ इस कार्रवाई कई चौकाने वाले मामले भी सामने आए हैं। 12 सीटर वाहन में जबरन 17 सीट लगा दी गई थी। इसके अलावा ट्रक में अकेला चालक ही सवार है और कोई हेल्पर नहीं था। इस तरह के मामलों में भी चालान किए गए हैं। इसके अलावा विभाग ने ओवरलोडिंग पर भी शिकंजा कसा है। यात्री वाहन के अलावा मालवाहक वाहन के ओवरलोड पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना परमिट, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि रविवार को जिलेभर में अभियान चलाते हुए नाकाबंदी की गई थी। इसमें नियमानुसार दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई की गई है। सभी चालकों से अनुरोध है कि सभी आवश्यक दस्तावेज गाड़ी में रखें और टैक्स भरना न भूलें। उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें