फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डर के बेटी महकप्रीत ने पहले प्रयास में पाई सफलता

विज्ञापन
जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन करने वाली महकप्रीत। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। रविवार को घोषित हुए जेईई एडवांस परीक्षा के परिणामों में ऊना के अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिले के अजोली मोड़ क्षेत्र की रहने वाली महकप्रीत ने परीक्षा परिणाम में 7249 रैंक हासिल की। महकप्रीत के पिता वेल्डिंग का काम करते हैं और उन्होंने बेटी के सपनों को पंख लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

बेटी महकप्रीत ने भी पिता की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया और प्रतिदिन छह से आठ घंटे पढ़ाई कर जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की। महकप्रीत एडुपेस कोचिंग इंस्टीट्यूट से करीब छह माह से कोचिंग ले रही थी। एडुपेस कोचिंग संस्थान के निदेशक अभिनव धीमान ने बताया कि महकप्रीत ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। महकप्रीत कहती हैं कि लगातार मेहनत ने कुछ भी नामुमकिन नहीं है। कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर व लगातार मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
-----
कोटला खुर्द के शिवम ने हासिल किया 4074वां रैंक
- जेईई एडवांस परीक्षा में ऊना के कोटला खुर्द गांव के शिवम ने 4074 रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम ने बीते दिनों सीबीएसई के 12वीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट में भी 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। शिवम कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। शिवम का कहना है कि लगातार परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शिवम ने बंसल कोचिंग संस्थान से कोचिंग के साथ प्रतिदिन 12 घंटे तक परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई की।
विज्ञापन

---
बरनोह की कीर्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन
जेईई एडवांस परीक्षा में बरनोह की कीर्ति शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6245 रैंक हासिल किया। कीर्ति ने इसके लिए दो साल से प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई की। इसके साथ स्कूल की पढ़ाई भी जारी रखी।
कीर्ति के पिता समूर कलां स्कूल में डीपीई हैं। कीर्ति का कहना है कि जेईई जैसी परीक्षाओं को बहुत मुश्किल बताया जाता है। लेकिन मुश्किल केवल उन्हीं के लिए है जो मेहनत नहीं करते। कहा कि दो साल की लगातार मेहनत से जेईई परीक्षा को आसानी के क्लीयर किया जा सकता है। कीर्ति शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।
बंसल कोचिंग संस्थान के निदेशक रोहित सूद ने बताया कि प्रशिक्षु कीर्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन हुआ है।

जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन करने वाली कीर्ति शर्मा। संवाद- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें